Education

शिक्षिकाओं का पटना में राज्य सम्मेलन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के नेतृत्व में 19 जुलाई 2018 को नेशनल फोरम ऑफ वीमेन टीचर्स (शिक्षिकायें) की बिहार इकाई का एक दिवसीय राज्य सम्मेलन पटना में संपन्न हुआ. सम्मेलन के खुले सत्र का उद्घाटन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया और प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष रघुवर रजक ने किया.