भाकपा (माले) ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा संसदीय मर्यादा पर चोट
विधान सभा में मुख्यमंत्री के असंसदीय बड़बोले बोल और मांडर के मनरेगा मजदूर कार्लुस कुजूर की मजदूरी भुगतान मे देरी से हुई मौत के खिलाफ आज भाकपा (माले) रांची नगर कमिटी ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पार्टी कार्यक्रताओं ने मुख्यमंत्री के अपशब्दों के उपयोग को संसदीय मर्यादा पर चोट बताया। मनरेगा मजदूर की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों को जेल दो, मजदूर किसानों की मौत क्यों मुखयमंत्री जवाब दो मृतक के आश्रित को दस लाख रुपये मुआवजा देना होगा के नारे लगाए।